बच्चों की गिरती जन्मदर को सुधारने के लिए फिनलैंड देगा सात माह का पितृत्व अवकाश

स्वास्थ्य और सामाजिक मामलों की मंत्री आइना केसो पेकोनेन ने बुधवार को कहा, इस घोषणा का मुख्य उद्देश्य लैंगिक समानता के साथ ही देश में गिरती जन्मदर को सुधारना है। इससे माता-पिता और परिवारों के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित होगा।


देश में बच्चों की जन्मदर में पांच गुना तक कमी आई


उन्होंने बताया कि 2010 से 2018 के बीच देश में बच्चों की जन्मदर में पांच गुना तक कमी आई है। इस दौरान देश में सिर्फ 47,577 बच्चे जन्मे थे।


स्वीडन, आइसलैंड जैसे देशों ने पितृत्व अवकाश देकर जन्मदर में सुधार किया


स्वीडन, आइसलैंड जैसे अन्य देशों ने भी पितृत्व अवकाश देकर अपनी जन्मदर में सुधार किया है। फिनलैंड में पांच दलों की गठबंधन सरकार है और पांच बड़े मंत्रालयों की कमान महिलाओं के हाथ में है।