सराफ दंपती हत्याकांड का खुलासा

आगरा के शमसाबाद में 27 जनवरी को हुई सराफा कारोबारी मुकलेश गुप्ता और उनकी पत्नी लता गुप्ता की हत्या और लूट का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने कस्बा निवासी पंकज गुप्ता और ओम बाबू राठौर को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में दोनों ने वारदात कबूली है। 


पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों पर 10-10 लाख रुपए का कर्जा था। इसे चुकाने के लिए दोनों ने कारोबारी और उनकी पत्नी की हत्या की साजिश रची थी। आरोपी पंकज गुप्ता कारोबारी मुकलेश का परिचित था। कस्बे में ही उसकी परचून की दुकान है। 

वो दोनों 22 जनवरी को मुकलेश गुप्ता से सोने की अंगूठी उधार लेकर गए थे। उसी के रुपए देने के बहाने मुकलेश गुप्ता की अनुपस्थिति में घर में प्रवेश किया। रात करीब 8:00 बजे कारोबारी के घर में घुसे थे। मुकलेश गुप्ता के आने तक घर से लूटपाट कर पत्नी की हत्या कर दी थी।